फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: रोघी पंचायत को 77 लाख के विकास कार्यों की सौगात

विज्ञापन
विज्ञापन
पुराना हिंदुस्तान-तिब्बत मार्ग को पर्यटन की दृष्टि से करेंगे विकसित : जगत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रिकांगपिओ (किन्नौर)। बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी ने कल्पा विकास खंड की रोघी पंचायत में 77 लाख रुपये से निर्मित विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार किन्नौर सहित समूचे राज्य के संतुलित और सतत विकास के लिए प्रतिबद्ध है।
मंत्री ने रिकांगपिओ में 12 लाख रुपये की लागत से बनाए गए स्वयं सहायता समूह उत्पाद विक्रय केंद्र का भी लोकार्पण किया। लोकार्पित परियोजनाओं में 10 लाख रुपये से निर्मित युवक मंडल भवन, 31.35 लाख से बने बौद्ध मंदिर, 17.60 लाख से निर्मित सामुदायिक हॉल, 11 लाख रुपये से बने सामुदायिक शौचालय और 6.50 लाख रुपये से निर्मित जन सेवा केंद्र शामिल हैं। मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व में प्रदेश सरकार राज्य के साथ-साथ जनजातीय जिले के विकास को प्राथमिकता दे रही है। कहा कि रोघी ग्राम पंचायत से टापरी तक पुराना हिंदुस्तान-तिब्बत मार्ग, जो राष्ट्रीय उच्च मार्ग पांच से जोड़ता है, को पर्यटन की दृष्टि से विकसित किया जाएगा।
विज्ञापन

बागवानी मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार बागवानों की आय दोगुनी करने और उन्हें नवीनतम तकनीक व उपकरणों से सशक्त बनाने की दिशा में निरंतर कार्यरत है। उन्होंने कहा कि अब फसलों की मात्रा के साथ उनकी गुणवत्ता सुधार पर भी विशेष बल दिया जा रहा है। इस अवसर पर मंत्री ने स्थानीय लोगों की समस्याएं सुनीं और निपटारे के संबंधित अधिकारियों को निर्देश जारी किए।
विज्ञापन

इस मौके पर एसडीएम कल्पा अमित कल्थाइक, पुलिस उपाधीक्षक उमेश्वर राणा, पंचायत समिति कल्पा की अध्यक्ष ललिता पंचारस, खंड विकास अधिकारी हिमांशी शर्मा, महिला कांग्रेस अध्यक्ष सरोज नेगी, पंचायत प्रधान रत्न मंजरी और उपप्रधान पदम चंद उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें