फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: रिब्बा में 20.75 करोड़ से बनेगी मल निकासी योजना

विज्ञापन
विज्ञापन
बागवानी मंत्री ने ग्राम पंचायत रिब्बा में 28.49 करोड़ रुपये की राशि के किए लोकार्पण और शिलान्यास
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
रिकांगपिओ (किन्नौर)। बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी ने शनिवार को ग्राम पंचायत रिब्बा में लगभग 28.49 करोड़ रुपये की राशि के लोकार्पण और शिलान्यास किए। महिला मंडल होल्डांग और महिला मंडल रिब्बा ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। लोगों और ग्राम पंचायत रिब्बा की प्रधान राधिका नेगी सहित अन्य प्रतिनिधियों ने मंत्री का पारंपरिक ढंग से स्वागत किया।

मंत्री ने ग्राम पंचायत रिब्बा के राजीव सेवा केंद्र में 1.88 करोड़ रुपये से निर्मित लाइब्रेरी, बुजुर्ग कक्ष और संगीत रिकॉर्डिंग कक्ष का लोकार्पण किया। उन्होंने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रिब्बा में बने शव परीक्षण कक्ष का लोकार्पण किया। मंत्री रिब्बा ग्राम पंचायत के लिए 20.75 करोड़ रुपये की राशि से बनने जा रही मल निकासी योजना का शिलान्यास किया। उन्होंने 15 लाख रुपये से निर्मित होने वाले खेल स्टेडियम, पार्किंग की सुविधा, बस अड्डा रिब्बा, 1.88 करोड़ रुपये से बनने वाली होल्डांग से मोल्लम छोसतेन तक वाहन योग्य सड़क, 1.43 करोड़ रुपये की राशि से निर्मित होने वाली परांका से कुरपो सड़क और 2.04 करोड़ की राशि से बनने जा रही परांका से दारंगदेन सड़क का शिलान्यास किया।
विज्ञापन

मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व में सरकार प्रदेश सहित जनजातीय क्षेत्रों में शिक्षा, स्वास्थ्य एवं ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है, ताकि ग्रामीण एवं दुर्गम क्षेत्रों में लोगों की आर्थिक स्थिति में सुधार हो सके। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रिब्बा को सुदृढ़ बनाया जाएगा। क्षेत्रीय अस्पताल रिकांगपिओ में विशेषज्ञ चिकित्सक उपलब्ध करवाए गए हैं, ताकि स्थानीय लोगों को घरद्वार पर बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध हो सकें। वहीं, इससे पहले मंत्री ने रिकांगपिओ स्थित एसडी स्कूल के पारितोषिक वितरण समारोह में भाग लिया।
विज्ञापन


इस अवसर पर किनफेड के अध्यक्ष चंद्र गोपाल नेगी, जिला परिषद उपाध्यक्ष प्रिया नेगी, पूह ब्लॉक कांग्रेस समिति के अध्यक्ष प्रेम नेगी, जिला भूतपूर्व सैनिक संगठन किन्नौर के अध्यक्ष इंद्र नेगी, महिला कल्याण परिषद की अध्यक्षा रत्न मंजरी, उप पुलिस अधीक्षक उमेश्वर राणा सहित कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें