फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: तकनीकी शिक्षा मंत्री ने किया आजीविका केंद्र जुब्बल का लोकार्पण

विज्ञापन
विज्ञापन
युवा तकनीकी रूप से हों सशक्त : राजेश धर्माणी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

रोहड़ू। तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी और शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने शुक्रवार को राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान जुब्बल में 10 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित शहरी आजीविका केंद्र के भवन का उद्घाटन किया। राजेश धर्माणी ने कहा कि इस भवन के बनने से आईटीआई जुब्बल में शिक्षा ग्रहण कर रहे विद्यार्थियों को लाभ मिलेगा और संस्थान के कार्यों में और अधिक दक्षता आएगी। उल्लेखनीय है कि यह भवन एक विशेष तकनीक प्री-इंजीनियरिंग बिल्डिंग से बनाया गया है, जो विशेषकर भूकंप जैसी आपदा के दौरान सुरक्षा प्रदान करता है। इसके निर्माण में अधिकतम स्टील का उपयोग होता है। इस कारण यह पर्यावरण के लिए भी कम हानिकारक है। इस तकनीक में रेत, बजरी और सीमेंट आदि का उपयोग कम होता है और फाइबर स्टील का इस्तेमाल होने की वजह से इस तरह के भवन कीमत में भी किफायती होते हैं। इस भवन का निर्माण 18 माह की तय समय सीमा के भीतर हुआ है। राजेश धर्माणी ने कहा कि वर्तमान कांग्रेस सरकार ने 2022 में विपरित आर्थिक परिस्थितियों में सत्ता संभाली, जहां 78 हजार करोड़ रुपये का कर्ज हमें बिरासत में मिला, वहीं 2023 और 2025 में आई प्राकृतिक आपदा में प्रदेश का हजारों करोड़ों का नुकसान हुआ। इसके बावजूद मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के सशक्त नेतृत्व में प्रदेश निरंतर प्रगति कर रहा है। शिक्षा के क्षेत्र में भी हिमाचल के स्तर में काफी सुधार हुआ है। जहां 2021 में हिमाचल 21वें स्थान पर पहुंच गया था, वहीं 2025 के सर्वे में हिमाचल 5वें स्थान पर पहुंच चुका है। तकनीकी शिक्षा मंत्री ने कहा कि आने वाले समय में तकनीक का प्रभुत्व प्रत्येक क्षेत्र में होगा। बागवानी एवं अन्य क्षेत्रों में भी अलग-अलग तकनीकों का इस्तेमाल हो रहा है इसलिए यह जरूरी है कि युवा अपने आप को तकनीकी रूप से सशक्त करें, ताकि आने वाले समय में वे दुनिया के साथ आगे बढ़ सकें। उन्होंने कहा कि इंजनीयरिंग कॉलेज गुम्मा में इस समय 104.2 करोड़ की लागत से आधारभूत संरचना को सुदृढ़ किया जा रहा है। इनमें 31.4 करोड़ के कार्य पूरे हो चुके हैं और 71 करोड़ के कार्य प्रगति पर हैं।
विज्ञापन


इस मौके पर कांग्रेस मंडल अध्यक्ष मोती लाल डेरटा, जिला परिषद सदस्य कौशल मुंगटा, निदेशक हिमफेड भीम सिंह झौटा, पंचायत प्रधान ललिता औकटा, उप प्रधान विनोद मोकटा, युवा कांग्रेस अध्यक्ष दीपक कालटा, नायब तहसीलदार जुब्बल सहित सभी विभागों के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें