रिकांगपिओ में लॉन टेनिस कार्यशाला के समापन अवसर पर मंत्री जगत सिंह नेगी विभिन्न क्षेत्रों से
रिकांगपिओ में कोचिंग कैंप के समापन पर पहुंचे मंत्री
संवाद न्यूज एजेंसी
रिकांगपिओ (किन्नौर)। रिकांगपिओ में रविवार को लॉन टेनिस कोचिंग कैंप का समापन हो गया। समापन समारोह में राजस्व एवं जन शिकायत निवारण मंत्री जगत सिंह नेगी बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे। मंत्री ने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार प्रदेश सहित जनजातीय जिलों में खेलकूद गतिविधियों को बढ़ावा दे रही है। जिला किन्नौर में साहसिक खेल गतिविधियों को आयोजित किया जा रहा है। इसके चलते जिला में लॉन टेनिस खेल को बढ़ावा दिया जाएगा। खिलाड़ियों को इस खेल का उच्च स्तरीय प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है, ताकि पर्यटन के साथ-साथ स्थानीय युवाओं को भी रोजगार के अवसर प्राप्त हो सके। मंत्री ने कहा कि इस प्रकार के कोचिंग कैंपों के माध्यम से जिला के स्कूली बच्चों को लॉन टेनिस खेल सीखने का अवसर प्राप्त होगा और इस खेल में महारत प्राप्त कर जिला और प्रदेश का नाम रोशन कर सकेंगे। उन्होंने इस अवसर पर जिला लॉन टेनिस एसोसिएशन को एक लाख रुपए की राशि प्रदान करने की घोषणा की। इस अवसर पर जनजातीय सलाहकार परिषद के सदस्य एवं जिला लॉन टेनिस एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. सूर्या बोरस ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया और उन्हें जिला में हो रही लॉन टेनिस खेल गतिविधियों की जानकारी प्रदान की। उपायुक्त डॉ. अमित कुमार शर्मा ने कहा कि जिला में लॉन टेनिस खेल को बढ़ावा दिया जा रहा है और शीघ्र ही लॉन टेनिस कोच भी उपलब्ध करवा दिया जाएगा। इस अवसर पर राज्य सहकारी बैंक के निदेशक विक्रम सिंह नेगी, जिला परिषद सदस्य हितेष नेगी, पुलिस अधीक्षक अभिषेक शेखर, कार्यकारी सहायक आयुक्त अभिषेक बरवाल, उप पुलिस अधीक्षक नवीन जालटा, जिला विकास अधिकारी प्यारे लाल नेगी, अधिशाषी अभियंता जल शक्ति विभाग अभिषेक शर्मा, जिला लॉन टेनिस के महासचिव चंद्र शेखर नेगी, व कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारीगण सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित