फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीस रुपये प्रति लीटर किया जाए दूध का दाम

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। हिमाचल किसान सभा लंबे समय से प्रदेश सरकार से दूध का दाम 30 रुपये प्रति लीटर देने और हर माह 10 तारीख से पहले भुगतान किए जाने की मांग लंबे समय से उठा रही है। बावजूद इसके अभी तक इस संबंध मेें कोई कदम नहीं उठाया जा रहा है।
विज्ञापन

अब इसी मुद्दे को लेकर सभा 2 दिसंबर को दत्तनगर में 24 घंटे का प्रदर्शन करेगी। इस प्रदर्शन में निरमंड, नित्थर, रामपुर, देवठी, ननखड़ी, देवनगर, कुमारसैन, आनी, दलाश और करसोग क्षेत्रों के दुग्ध उत्पादक शामिल होंगे। सभा जिला शिमला महासचिव देवकी नंद और जिला उपाध्यक्ष प्रेम चौहान के अनुसारआज के समय में दूध पानी से भी सस्ता बिक रहा है। दूध का दाम किसानों को 16 से 20 रुपये तक मिल रहा है, जो कि लागत से बहुत कम है। कई बार तो कम फैट और दूध खराब होने का बहाना बनाकर दुग्ध उत्पादकों से पैसे भी काटे जाते हैं। ऐसे में किसानों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। वहीं दूध की पेमेंट भी समय पर नहीं मिल रही है, जिससे गरीब तबके के लोगों को परिवार का पालन-पोषण करना मुश्किल हो रहा है। किसान सभा इनकी समस्याओं को लेकर बीते लंबे समय से संघर्ष करती आ रही है। इस प्रदर्शन को सफल बनाने के गांव-गांव में दुग्ध उत्पादकों को संगठित किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें