फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: आनी के दुग्ध उत्पादकों को तीन माह से नहीं मिली पेमेंट

विज्ञापन
विज्ञापन
हजारों दुग्ध उत्पादकों पर परिवार का भरण-पोषण का मंडरा रहा संकट
विज्ञापन

पशुओं के लिए फीड आपूर्ति भी चरमराई, जताया रोष
संवाद न्यूज एजेंसी
आनी (कुल्लू)। आनी क्षेत्र के दुग्ध उत्पादकों को तीन महीने से दूध की पेमेंट नहीं मिली है। इस कारण दुग्ध उत्पादक आर्थिक परेशानी से जूझ रहे हैं। भुगतान में लगातार हो रही देरी से दुग्ध उत्पादकों में मिल्कफेड के प्रति भारी रोष है। क्षेत्र के भूपेंद्र, मंजू कुमारी, स्नेहलता, शिव दयाल, निशा, शालिनी, रणबीर और देवेंद्र सहित कई अन्य लोगों ने बताया कि ग्रामीण परिवार दूध विक्रय से मिलने वाली मासिक आय पर निर्भर रहते हैं। यह आय उनके दैनिक खर्चों, बच्चों की जरूरतों और घरेलू बजट का प्रमुख आधार है। उन्होंने कहा कि समय पर पेमेंट जारी न होने से उनका पूरा बजट बिगड़ गया है। महिलाओं ने विशेष तौर पर कहा कि दूध की आमदनी से ही घर का भरण-पोषण चलता है। ऐसे में महीनों तक पेमेंट रुकना उनके लिए चिंता का विषय है। दूसरी ओर किसानों का कहना है कि सोसायटी में हर महीने मिलने वाली फीड भी समय पर उपलब्ध नहीं करवाई जा रही है। ऐसी स्थिति में किसानों को दोहरी मार झेलनी पड़ रही है। एक तरफ दूध की अदायगी का न होना और दूसरी तरफ पशुओं के लिए जरूरी फीड की आपूर्ति बाधित होने से दुश्वारियां बरकरार हैं। उन्होंने सरकार से आग्रह किया है कि शीघ्र दूध की पेमेंट मुहैया करवाई जाए।
विज्ञापन

मुख्यालय भेज दिए बिल
प्रदेश मिल्कफेड नगान के टेक्निकल सुपरिटेंडेंट सचिन चौधरी ने बताया कि उनकी ओर से सभी बिल मिल्कफेड मुख्यालय को भेज दिए गए हैं। उन्होंने आश्वासन दिया कि भुगतान प्रक्रिया जल्द पूरी कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें