मिल्क फेडरेशन के अध्यक्ष बुद्धि सिंह ठाकुर को ज्ञापन सौंपते प्राथमिक शिक्षक संघ निरमंड के पदाधि
सरकार ने चुनाव के समय दूध के दाम 80 से 100 प्रति लीटर देने का दिया आश्वासन
.वादा करना तो दूर, समय पर नहीं हो रही पेमेंट : कौल
.चेताया-जल्द समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो करेंगे प्रदर्शन
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। कांग्रेस सरकार ने चुनाव के दौरान दूध के दाम 80 से 100 प्रति लीटर तक पहुंचाने का आश्वासन दिया था, लेकिन सत्ता में आने के बाद से न तो दूध की पेमेंट समय पर हो रही है और न ही दाम बढ़ाए हैं। अक्तूबर से लेकर अब तक दुग्ध उत्पादकों को उनका भुगतान नहीं मिला है। इस कारण पशुपालकों की आर्थिक स्थिति दयनीय हो गई है। भाजपा नेता कौल नेगी ने कहा कि सरकार दुग्ध उत्पादकों के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है। चेताया है कि यदि शीघ्र भुगतान और आवश्यक सुविधाएं प्रदान नहीं की गईं, तो मजबूरन विरोध- प्रदर्शन करना पड़ेगा। कहा कि पशु चिकित्सा सेवाओं की स्थिति भी पूरी तरह से बर्बाद है। पशु चिकित्सालय और औषधालय में न तो चिकित्सक हैं और न ही फार्मासिस्ट हैं। इस कारण पशुओं का सही और समय पर उपचार न हो पाने से दूध की गुणवत्ता प्रभावित हो रही है। वहीं, मंडल अध्यक्ष रामपुर नरेश चौहान ने भी इस स्थिति पर चिंता व्यक्त की है। उन्होंने मांग की है कि सरकार तत्काल दूध उत्पादकों की धन राशि का भुगतान सुनिश्चित करे। पशु चिकित्सा सेवाओं को मजबूत कर किसानों को राहत दें। भाजपा मंडल रामपुर ने सरकार को चेतावनी दी है कि अब और लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।