फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: गोपालपुर में जीपीएल 10 से, विजेता को मिलेंगे एक लाख

विज्ञापन
विज्ञापन
क्रिकेट प्रतियोगिता में टीम में नौ खिलाड़ी गांव और दो खिलाड़ी बाहर के खेल सकते हैं
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

रामपुर बुशहर। ग्रीन वैली क्रिकेट क्लब की ओर से क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। 10 दिसंबर से गोपालपुर मैदान में चौके-छक्के बरसेंगे। गोपालपुर प्रीमियर लीग (जीपीएल) में टीम में नौ खिलाड़ी एक गांव से और दो खिलाड़ी बाहर से खेल सकते हैं। प्रतियोगिता को लेकर रविवार को क्लब के अध्यक्ष सुनील ठाकुर की अध्यक्षता में बैठक हुई और आगामी रूपरेखा तैयार की गई। उन्होंने कहा कि नशा छोड़ो-खेल खेलों के मकसद से क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता की विजेता टीम को एक लाख नकद राशि और ट्रॉफी से सम्मानित किया जाएगा। उपविजेता टीम को 50 हजार रुपये नकद राशि और ट्रॉफी से क्लब पुरस्कृत करेगा। प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को भी आकर्षक इनाम दिए जाएंगे। मैन ऑफ द सीरीज चुने जाने वाले खिलाड़ी को 3,100 नकद राशि, सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज, बल्लेबाज, विकेटकीपर और क्षेत्ररक्षक को 1,500 नकद राशि से सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया है कि प्रतियोगिता में बढ़चढ़ कर भाग लें और नशामुक्त समाज निर्माण में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें। इस मौके पर क्लब उपाध्यक्ष प्रवीन ठाकुर, कोषाध्यक्ष विकास ठाकुर और सचिव सचिन चौहान सहित अन्य युवा मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें