फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: जगदीश ठाकुर बने ब्लॉक कांग्रेस कमेटी आनी के उपाध्यक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी आनी का हुआ विस्तार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नित्थर (कुल्लू)।
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी आनी का विस्तार किया गया है। नित्थर उप तहसील के कई कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी आनी में महत्वपूर्ण पद सौंपे गए। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी आनी के अध्यक्ष गोविंद शर्मा ने कहा कि 2027 के विधानसभा चुनाव को देखते हुए कमेटी का विस्तार किया गया। कमेटी के विस्तार में युवाओं को तवज्जो दी गई है। कमेटी ने नित्थर पंचायत के पूर्व प्रधान जगदीश ठाकुर को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी आनी का उपाध्यक्ष चुना है। पूर्व पंचायत प्रधान शिल्ली जोगिंद्र ठाकुर को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी आनी का महासचिव बनाया है। इनके अलावा पूर्व भारतीय सेना के सैनिक प्रेम सिंह ठाकुर को जोन कांग्रेस नित्थर का अध्यक्ष, राजीव भारती को देहरा पंचायत का अध्यक्ष और सुनील भारती को नित्थर पंचायत का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। अध्यक्ष गोविंद ने सभी पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं। सभी नव नियुक्त पदाधिकारियों ने प्रदेश मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, अध्यक्ष मिल्क फेडरेशन बुद्धि सिंह ठाकुर और आनी के अध्यक्ष गोविंद शर्मा का धन्यवाद किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें