फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो महीने से नहीं हुआ दूध का भुगतान : देवकी

विज्ञापन
विज्ञापन
बोले- परिवार का भरण-पोषण हो रहा मुश्किल
विज्ञापन

नित्थर में बैठक कर प्रदर्शन को लेकर तैयार की रणनीति
संवाद न्यूज एजेंसी
नित्थर (कुल्लू)। हिमाचल दूध उत्पादक संघ की बैठक शुक्रवार को नित्थर में हुई। बैठक की अध्यक्षता किसान सभा के राज्य सचिव देवकी नंद ने की। इसमें दुग्ध उत्पादकों की समस्याओं पर चर्चा की गई। इसके साथ ही 24 जुलाई को दत्तनगर में प्रस्तावित प्रदर्शन को सफल बनाने के लिए रणनीति तैयार की गई।
बैठक को संबोधित करते हुए किसान सभा के राज्य सचिव देवकी नंद और रीना देवी ने कहा कि प्रदेश सरकार ने दूध के खरीद मूल्य में बढ़ोतरी की घोषणा की है। इसके बावजूद दुग्ध उत्पादकों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि दूध का भुगतान समय पर नहीं हो रहा है। उन्हें उचित मूल्य भी नहीं मिल रहा है। अधिकांश दुग्ध सहकारी समितियों में दूध की गुणवत्ता जांचने के लिए आवश्यक मशीनें भी उपलब्ध नहीं हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि मई और जून माह का भुगतान अभी तक नहीं किया गया है। इससे दुग्ध उत्पादकों के सामने परिवार का भरण-पोषण करने का संकट खड़ा हो गया है। उन्होंने सरकार से शीघ्र भुगतान करने और दूध उत्पादकों की समस्याओं का समाधान करने की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द भुगतान नहीं किया तो दूध उत्पादक उग्र आंदोलन करने को मजबूर होंगे।
विज्ञापन

बैठक में बसंती देवी, पुष्पा, रमिला, पार्वती, इंद्र सिंह, प्रमोद, हेमराज, निशा, कल्पना, पूजा, यशपाल, मोहर सिंह, सीता देवी, निहाल चंद, गोपाल, सुरेंद्र, हेमराज और नील चंद सहित अन्य दुग्ध उत्पादक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें