फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: 60 पूर्व सैनिकों को प्रदान किया वीरता सम्मान

विज्ञापन
आनी में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व सैनिकों को सम्मानित करते आयोजक। संवाद
विज्ञापन
सरस्वती विद्या मंदिर आनी में सैनिक सम्मान कार्यक्रम का आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
आनी(कुल्लू)। एकल अभियान के तहत सोमवार को सरस्वती विद्या मंदिर आनी के सभागार में सैनिक सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें क्षेत्रभर के पूर्व सैनिक, सामाजिक कार्यकर्ता और गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे। इस अवसर पर 60 पूर्व सैनिकों और उनके आश्रितों को वीरता सम्मान प्रदान किया गया। कार्यक्रम में एपीएमसी कुल्लू एवं लाहौल-स्पीति के पूर्व चेयरमैन अमर ठाकुर ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। उनके साथ सेवानिवृत्त कैप्टन भीमा नंद शर्मा, गौरव सैनिक समिति आनी के अध्यक्ष सुनील वर्मा, जिला शिमला के प्रभारी सुनील और करसोग अंचल से प्रदीप भारद्वाज विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। मंच संचालन महेंद्र शर्मा ने किया। अंचल आयोजन समिति के अध्यक्ष परसराम चौहान ने बताया कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य देश की सीमाओं पर प्रहरी बनकर सेवा देने वाले वीर सैनिकों के योगदान को सम्मानित करना था। मुख्य अतिथि अमर ठाकुर ने कहा कि देश की सुरक्षा में उनका त्याग और समर्पण अतुलनीय है। उन्होंने समाज में देशभक्ति की भावना को मजबूत करने और भारतीय सनातन संस्कृति को बनाए रखने पर बल दिया। साथ ही उन्होंने युवाओं को अनुशासन, सेवा और राष्ट्रप्रेम की प्रेरणा लेने का आह्वान किया। एकल अभियान के संगठन मंत्री एवं आनी अंचल के संरक्षक अजय गाजटा ने कहा कि एकल अभियान शिक्षित भारत, स्वस्थ भारत, समर्थ भारत और संस्कारयुक्त भारत के लक्ष्य के साथ कार्य कर रहा है। इस तरह के कार्यक्रम समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कार्यक्रम में वरिष्ठ नेता सुरेंद्र ठाकुर, देवेंद्र ठाकुर, डॉ. प्रकाश और श्यामा नंद सहित कई प्रतिष्ठित लोग भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें