शाहधार में वन विभाग, आईटीबीपी और एनडीआरएफ की टीम वन एक पेड़ मां के नाम पर पौधारोपन करते हुए
संवाद न्यूज एजेंसी
ज्यूरी (रामपुर बुशहर)। शाहधार में वन महोत्सव मनाया गया। वन महोत्सव में आईटीबीपी की 43वीं, आईटीबीपी की 19वीं बटालियन, एनडीआरएफ के जवानों, स्थानीय युवक मंडल और महिला मंडल के सदस्यों ने भाग लिया। इस दौरान करीब छह दर्जन से अधिक लोगों ने देवदार, बान, मोहरू, पाजा और चुल्ली सहित कई अन्य प्रजाति के 70 पौधे रोपे। वन परिक्षेत्र सराहन के आरओ कुंदन नेगी ने बताया कि सराहन रेंज में लोग वन महोत्सव को धूमधाम से मना रहे हैं। वन विभाग का प्रयास महिला, पुरुष, बच्चे, सेना के जवान सहित प्रत्येक वर्ग को प्रेरित करना है। पौधे रोपने के बाद उनकी देखभाल करने का आह्वान भी किया जा रहा है।