फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: नेरवा में रैली निकालकर दिया स्वच्छता का संदेश

विज्ञापन
नेरवा त्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला  में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को सफाई के प्रति जाग
विज्ञापन
नेरवा (रोहड़ू)। राजकीय महाविद्यालय नेरवा की एनएसएस इकाई ने जागरूकता रैली निकाली। रैली का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. बलवीर कलसाईक ने किया। उन्होंने स्वयंसेवियों और छात्रों को स्वच्छता की शपथ दिलाई और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। शपथ लेने के बाद सेवा संगठन के कार्यकर्ताओं, एनएसएस स्वयंसेवियाें और विद्यार्थियों ने नेरवा बाजार में जागरूकता रैली निकाली। पुलिस थाना नेरवा के सामने स्थित तिराहे पर स्वयंसेवियाें ने नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया। नाटक के माध्यम से स्वयंसेवियों ने लोगों को सफाई बनाए रखने और सार्वजनिक स्थलों पर कूड़ा न फेंकने का संदेश दिया। रैली का नेतृत्व एनएसएस इकाई अध्यक्ष स्वयंसेवक प्रमोद, स्वयंसेवी ध्रुव, सेवा संगठन के कार्यकर्ता रोहन, सुमन, सुमेर और सदस्यों ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें