रामपुर बुशहर। राज्य सहकारी बैंक शाखा सराहन ने नाबार्ड की सहायता से बौंडा गांव में वित्तीय साक्षरता शिविर लगाया। शिविर में शाखा प्रबंधक संदीप खिमटा ने महिलाओं को वित्तीय समोवशन पर जागरूक किया। उन्होंने महिला सशक्तीकरण ऋण योजना, सपनों का संचय, किसान क्रेटिड कार्ड, बीमा योजना, साइबर क्राइम और इससे बचने के उपाय के बारे में भी जानकारी प्रदान की।