रामपुर उपमंडल के बटाली में विश्व शौचालय दिवस पर आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में मौजूद ग्रामीण। सं
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। विश्व शौचालय दिवस के उपलक्ष पर रामपुर उपमंडल की गोपालपुर पंचायत के श्रीखंड महादेव मंदिर बटाली में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। स्वच्छ भारत मिशन के तहत विश्व शौचालय दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में विकास खंड रामपुर से समन्वयक रंजू मेहता और गोपालपुर पंचायत के प्रधान कमल ध्रैक विशेष रूप से मौजूद रहे। उन्होंने स्वच्छता को लेकर ग्रामीणों को जागरूक किया और स्वच्छ भारत का संदेश दिया। कार्यक्रम में मनरेगा सहायक दयाल, सचिव कमलेश लशटी और धार गौरा पंचायत के पूर्व उपप्रधान विनोद चौहान ने भी ग्रामीणों को स्वच्छता का पाठ पढ़ाया। कार्यक्रम में महिला मंडल बटाली, महिला मंडल करतोट और श्रीखंड महादेव मंदिर कमेटी के सदस्यों ने बढ़चढ़ कर भाग लिया। श्रीखंड महादेव मंदिर कमेटी बटाली प्रधान ओम प्रकाश नेगी ने भी मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि अपना घर और गांव को साफ सुथरा रखना हमारा कर्तव्य है। उन्होंने सभी से अपने आसपास स्वच्छ वातावरण बनाए रखने की अपील की। यह कार्यक्रम श्रीखंड महादेव मंदिर कमेटी बटाली गोपालपुर की ओर से आयोजित किया गया। इस मौके पर मनोज शर्मा, जय सिंह मेहता, किशन ठाकुर, सिंधू सिंह, दीपू ठाकुर, तिलक राज शर्मा, कर्म देव शर्मा, प्रियंका शर्मा, रमा शर्मा, शिला देवी, रंजना शर्मा, हरी ओम शर्मा, जोवन दासी, पूर्ण भक्त शर्मा और कौली राम धीमान सहित अन्य उपस्थित रहे।
संवाद