फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: रोहड़ू में 11 मरीजों के किए निशुल्क ऑपरेशन

विज्ञापन
गायनीएंडोस्कोपी सोसाइटी द्धारा रोहड़ू में आयोजित दो दिवसीय कार्यशाला के दौरान
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहड़ू। हिमाचल प्रदेश गायनी एंडोस्कोपी सोसायटी की रोहड़ू में आयोजित दो दिवसीय कार्यशाला संपन्न हो गई। कार्यशाला में हिमाचल, चंडीगढ़, हरियाणा, उत्तराखंड के करीब 40 स्त्री रोग विशेषज्ञों ने भाग लिया। कार्यशाला के दौरान न्यू लाइफ अस्पताल राेहड़ू में 11 मरीजाें के निशुल्क गायनी संबंधित ऑपरेशन किए गए। शिविर में चिकित्सकों ने स्वास्थ्य से जुड़े व्याख्यान भी दिया। कार्यशाला के आयोजक डाॅ. संदीप सिंह राठौर, डाॅ. उदय भानु राणा और डाॅ. वाणी शर्मा ने बताया कि कार्यशाला के दौरान स्थानीय लोगों ने निशुल्क चिकित्सा सुविधा का लाभ उठाया है। गायनी एंडोस्कोपी सोसायटी आगामी दिनों में हिमाचल प्रदेश के विभिन्न स्थानों पर इस तरह के चिकित्सा शिविराें का आयोजन करेगा, जिसमें लोगों को निशुल्क शल्य चिकित्सा की सुविधा भी उपलब्ध करवाई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें