राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक देवठी स्कूल की टॉपर को सम्मानित करते स्कूल प्रबंधन।स्त्रोत स्कूल प्रबंधन
देवठी स्कूल में मेधावियों को किया सम्मानित
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय देवठी 12/20 का दसवीं का परीक्षा परिणाम शानदार रहा। प्रधानाचार्य कौल शड़ेल ने प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले मेधावियों को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि साक्षी ने 700 में से 632 अंक लेकर पहले स्थान पर बाजी मारी। वहीं, आयुष ने 599 अंक लेकर दूसरा और शर्मिष्ठा ने 574 अंक लेकर तीसरा स्थान प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया है। प्रधानाचार्य कौल शड़ेल ने सभी विद्यार्थियों को उत्कृष्ट प्रदर्शन करने की बधाई दी है। संवाद