फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: दसवीं के परीक्षा परिणाम में छाये तकलेच स्कूल के मेधावी

विज्ञापन
तकलेच स्कूल की गीतांजली ने स्कूल में पाया प्रथम स्थान। संवाद
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। दसवीं कक्षा के परीक्षा परिणाम में तकलेच स्कूल के मेधावियों ने शानदार प्रदर्शन किया। पीएमश्री राजमाता शांति देवी मेमोरियल राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला तकलेच में विद्यालय प्रबंधन ने प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर आए छात्र-छात्राओं का फूल मालाओं से स्वागत किया। विद्यार्थियों के लिए सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के कार्यकारी प्रधानाचार्य नेकराम चौहान सहित अन्य शिक्षकों ने पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर आने वाले विद्यार्थियों को मिठाई खिलाई। प्रथम स्थान पर गीतांजलि ठाकुर और रेखा देवी ने 95.7 प्रतिशत अंक लेकर पहला स्थान हासिल किया। दीक्षा ने 94.1 प्रतिशत अंकों के साथ द्वितीय और आरुषि ठाकुर ने 92.5 प्रतिशत अंक हासिल कर तीसरा स्थान पाया। छात्राओं ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और शिक्षकों को दिया।

तकलेच स्कूल की गीतांजली ने स्कूल में पाया प्रथम स्थान। संवाद

तकलेच स्कूल की गीतांजली ने स्कूल में पाया प्रथम स्थान। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें