फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: निरमंड कॉलेज के मेधावियों को किया सम्मानित

विज्ञापन
निरमंड कॉलेज के वार्षिक समारोह में मुख्यातिथि को सम्मानित करते शिक्षक। स्रोत : कॉलेज प्रबंधन
विज्ञापन
. कॉलेज में मनाया वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह
विज्ञापन

सांस्कृतिक कार्यक्रमों से विद्यार्थियों ने बांधा समां
संवाद न्यूज एजेंसी
निरमंड(कुल्लू)। राजकीय महाविद्यालय निरमंड में मंगलवार को वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. कुलजीत सिंह ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। पीटीए उपाध्यक्ष निर्मला देवी और निरमंड स्कूल के प्रधानाचार्य जनकेश शर्मा विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहे। समारोह में सात विभिन्न श्रेणियों अकादमिक, खेल, सांस्कृतिक गतिविधियां, एनसीसी, एनएसएस, सीएससीए, क्लब और सोसायटी में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में सर्वप्रथम शैक्षणिक सत्र 2024-25 की वार्षिक परीक्षा के टॉपर्स को सम्मानित किया गया। तृतीय वर्ष में प्रथम स्थान सुष्मिता और द्वितीय स्थान गुलशन ने प्राप्त किया। बीए द्वितीय वर्ष में प्रथम स्थान संजिता और द्वितीय स्थान दीपक कुमार ने प्राप्त किया। प्रथम वर्ष में पहला स्थान सुनीता और द्वितीय स्थान अमीषा ने प्राप्त किया। बीकॉम द्वितीय वर्ष में प्रथम स्थान स्नेहलता और द्वितीय स्थान सुरजीत ने प्राप्त किया। इसके अलावा शैक्षणिक सत्र 2025-26 की मिड-टर्म परीक्षाओं के टॉपर्स को भी समारोह के दौरान सम्मानित किया गया। इसी क्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. कुलजीत सिंह ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 की वार्षिक रिपोर्ट भी प्रस्तुत की, जिसमें महाविद्यालय के विद्यार्थियों एवं स्टाफ सदस्यों की वर्षभर की उपलब्धियों, विभिन्न गतिविधियों का विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया गया। समारोह के दौरान महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं, जिनकी उपस्थित अतिथियों ने खूब सराहना की। कार्यक्रम के अंत में सीएससीए अध्यक्ष संजिता ने औपचारिक धन्यवाद प्रस्ताव प्रस्तुत किया। इस मौके पर पारितोषिक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों के अलावा महाविद्यालय के पूर्व छात्र, अभिभावक और शिक्षक मौजूद रहे।

निरमंड कॉलेज के वार्षिक समारोह में मुख्यातिथि को सम्मानित करते शिक्षक। स्रोत : कॉलेज प्रबंधन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें