फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: कांग्रेस जिला अध्यक्ष ने दलाश की सड़कों पर की चर्चा

विज्ञापन
विज्ञापन
दलाश (कुल्लू)। कुल्लू कांग्रेस के नवनियुक्त जिला अधयक्ष सेस राम आजाद ने दलाश क्षेत्र का दौरा किया। उनहोंने विश्राम गृह दलाश में कार्यकर्ताओं के साथ क्षेत्र की समस्याओं पर विचार-विमर्श किया। उन्होंने जाजर-दलाश सड़क, रिवाड़ी-दलाश सडक और गुंगी-दलाश सड़क की समस्या पर अधिशासी अभियंता निरमंड से बात की। साथ ही शीघ्र इन सड़कों की स्थिति सुधारने पर चर्चा की। उन्होंने दलाश कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं को विश्वास दिलाया कि जल्द दलाश में एक बैठक होगी। यहां की समस्याओं को मुख्यमंत्री से अवगत करवाया जाएगा। इस मौके पर अनिल, जिया लाल, शादी लाल, नरेश शर्मा, खुशी राम और जालप राम उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें