फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: दुराह स्कूल में मेधावी विद्यार्थी किए सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
नित्थर (कुल्लू)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला दुराह में सोमवार को पुरस्कार वितरण समारोह धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में दुराह पंचायत प्रधान गुरमेल सिंह मुख्य अतिथि रहे। लॉट पंचायत प्रधान कला देवी और बीडीसी सदस्य लोट दुराह प्रेम सिंह ठाकुर विशेष अतिथि के रूप में शिरकत की। मुख्य अतिथि ने मेधावी छात्र-छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से खूब तालियां बटोरीं। विद्यार्थियों ने पहाड़ी, किन्नौरी, हिंदी, कुल्लुवी नाटी, नाटक और देशभक्ति के गीतों पर प्रस्तुतियां दीं। कार्यक्रम में कृतिका, निशांत, शाइन, अर्पिता, अंश, रिया, दीक्षित, रिया, अभिनव, अनु, बबलेश, हिमांशु, ऐश्वर्या, मोहित, दीक्षित और अंकुश समेत अन्य मेधावियों को सम्मानित किया गया। स्कूल के प्रधानाचार्य शेर सिंह ठाकुर ने विद्यालय की वार्षिक रिपोर्ट पेश की। उन्होंने विद्यालय की अन्य गतिविधियों के बारे में सभी को जागरूक किया। इस दौरान विद्यालय के प्रवक्ता प्रेम सिंह, रणवीर, हर्षानंद शर्मा, जगदीश चंद, प्रकाश चंद, नील चंद, बबीता और गुलाब सिंह उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें