फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: श्वाड़ में देवताओं की शोभायात्रा के साथ लवी मेला शुरू

विज्ञापन
देव आगमन के साथ आनी के श्वाड में शुरू हुआ लवी मेला। संवाद
विज्ञापन
शुभारंभ पर स्कूली बच्चों और महिला मंडलों ने दी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

आनी(कुल्लू)। आनी की मुंडदल पंचायत के श्वाड़ में तीन दिवसीय लवी मेला सोमवार से शुरू हो गया। चार स्थानीय देवताओं की भव्य शोभायात्रा के साथ इस पारंपरिक मेले का शुभारंभ हुआ। वाद्ययंत्रों की धुनों के साथ ग्रामीणों ने नृत्य किया। पंचायत प्रधान हेतराम कश्यप बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहे। उन्होंने दीप प्रज्वलित कर मेले का शुभारंभ किया। सोमवार को क्षेत्र के आराध्य देवता व्यास ऋषि, बैंशी देवता, बिनन के लोमश ऋषि और स्थानीय मांगूनाग देवता की पवित्र मौजूदगी में मेले का शुभारंभ हुआ। पहले दिन होली अंजल पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों और स्थानीय महिला मंडल ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। मेला कमेटी के उपाध्यक्ष खेमराज शर्मा ने बताया कि मेले के दौरान प्रतिदिन दो सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। मंगलवार को लोक गायिका सविता भारद्वाज और कलाकार रोहित अपनी प्रस्तुतियों से श्रोताओं का मनोरंजन करेंगे। बुधवार को मेले के अंतिम सांस्कृतिक संध्या में सुकेती नाटी किंग पाल सिंह अपनी प्रस्तुतियों से लोगों को झूमने पर मजबूर करेंगे। मुख्य अतिथि ने मेला कमेटी और स्थानीय जनता को शुभकामनाएं देते हुए मेला कमेटी को 21 हजार रुपये, महिला मंडल को 3 हजार और स्थानीय स्कूली बच्चों को एक हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि भेंट की। कार्यक्रम में कमेटी अध्यक्ष डोला सिंह चौहान, चेतन शर्मा, वार्ड सदस्य तुला राम, तारा देवी, दीपक, नरेश ठाकुर, तारा चंद केवला, राज तोमर सहित अन्य मौजूद रहे।

देव आगमन के साथ आनी के श्वाड में शुरू हुआ लवी मेला। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें