आनी के बाहू स्कूल में वार्षिक समारोह के दौरान सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देते छात्र छात्राएं। स्रो
. बाहू स्कूल में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में सम्मानित किए मेधावी
संवाद न्यूज एजेंसी
आनी (कुल्लू)। राजकीय माध्यमिक पाठशाला और प्राथमिक विद्यालय बाहू के संयुक्त तत्वावधान में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नम्होग पंचायत के पूर्व प्रधान कृष्ण ठाकुर बतौर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि ने विशेष पुरस्कारों में प्राथमिक स्कूल में नमन ठाकुर और माध्यमिक स्कूल से अंश ठाकुर को सर्वश्रेष्ठ छात्र के खिताब से सम्मानित किया। सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी प्रीति ठाकुर और सर्वश्रेष्ठ स्वयंसेवी प्राथमिक ऋतिक को सम्मानित किया गया। माध्यमिक स्तर पर अक्षय ठाकुर, संतोष ठाकुर और सूरज ठाकुर को भी विशेष सम्मान प्रदान किया गया। इसके अलावा समारोह में मुख्य अतिथि ने अरुण, चिराग, तमन्ना ठाकुर, कार्तिक कुमार, नमन ठाकुर, काजल, शिवानी, पंकज, सूरज ठाकुर, अजय कुमार, रिद्धिमा ठाकुर, समर ठाकुर, श्रुति ठाकुर, अंशु ठाकुर, मानवी, अक्षय कुमार, अमन ठाकुर, नताशा और महक ठाकुर सहित कई अन्य मेधावियों को सम्मानित किया। शत-प्रतिशत उपस्थिति के लिए इशिता, कार्तिक, मानसी, चिराग, काजल, सूरज ठाकुर और प्रीति ठाकुर को भी सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में पप्पू सत्या, जय सिंह, रूप सिंह, ज्योति लाल, राजेश शर्मा और एमएस चौहान विशिष्ट अतिथि मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के कार्यकारी मुख्य अध्यापक राजेश शर्मा ने की। मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में विद्यार्थियों को अनुशासन, परिश्रम और नैतिक मूल्यों के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। विद्यालय की सराहना करते हुए 25,000 की धनराशि विद्यालय विकास के लिए प्रदान की। विशिष्ट अतिथियों ने भी अपने विचार साझा करते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के विद्यालयों में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। आवश्यकता है उन्हें सही मार्गदर्शन और अवसर देने की। उन्होंने शिक्षकों की मेहनत और अभिभावकों के सहयोग की भी सराहना की।
इस मौके पर क्लस्टर प्रभारी देवेंद्र शर्मा, प्रभारी माध्यमिक स्कूल राजेश शर्मा, विपिन ठाकुर, संध्या ठाकुर, रवि ठाकुर, देवराज, एवल राम शास्त्री, बहादुर सिंह, गीता देवी सहित कई अन्य लोग मौजूद रहे।