फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: रितिका शर्मा और वरदेश भारती चुने सर्वश्रेष्ठ विद्यार्थी

विज्ञापन
तांदी स्कूल के वार्षिक समारोह में सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देते छात्र-छात्राएं। स्रोत : स्कूल प्
विज्ञापन
. तांदी स्कूल के वार्षिक समारोह में सम्मानित किए मेधावी
विज्ञापन

. छात्राओं ने पहाड़ी, कुल्लवी और किन्नौरी नाटी से बटोरीं तालियां
संवाद न्यूज एजेंसी
नित्थर (कुल्लू)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला तांदी में वार्षिक समारोह मनाया गया। समारोह में मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया। वहीं, छात्राओं ने पहाड़ी, कुल्लवी और किन्नौरी नाटी समेत अन्य प्रस्तुतियों से खूब तालियां बटोरीं। वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक के निदेशक गोविंद शर्मा बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहे। समारोह में छात्रों ने एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से रंग जमाया। किन्नौरी, पहाड़ी और कुल्लवी नाटियों पर सभी को झूमने पर मजबूर किया। मुख्य अतिथि ने मेधावी छात्रों को सम्मानित किया। समारोह में रितिका शर्मा को सर्वश्रेष्ठ छात्रा और वरदेश भारती को सर्वश्रेष्ठ छात्र के खिताब से सम्मानित किया। सत्र 2025-26 में अंडर-19 सांस्कृतिक प्रतियोगिता में जिला स्तर पर उपविजेता का खिताब पाने पर विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। इसके अलावा वर्ष भर में शिक्षा, खेलकूद सहित अन्य गतिविधियों में अव्वल रहने वाले होनहार विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि ने सिद्धार्थ चौहान, शुभम, रितिका, आरव, सृष्टि, कार्तिक, स्मृति राणा, मुस्कान ठाकुर, श्रेया ठाकुर, आर्यन ठाकुर और किंजल सहित कई विद्यार्थियों को सम्मानित किया। युवा कांग्रेस आनी के अध्यक्ष विजय ठाकुर और देवेंद्र ठाकुर विशेष अतिथि उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथि के तौर पर सेवानिवृत्त सीएचटी रोशन लाल ठाकुर, सेवानिवृत्त सीएचटी हरनाम वर्मा, सेवानिवृत्त पीईटी रंजीत मेहता, विक्रांत चौहान और अशोक ठाकुर मौजूद रहे। स्कूल पहुंचने पर अतिथियों का स्कूल प्रधानाचार्य राजेश कुमार, शिक्षकों और बच्चों सहित अभिभावकों ने स्वागत किया। समारोह की अध्यक्षता प्रधानाचार्य राजेश कुमार ने की। उन्होंने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट भी पेश की। मुख्य अतिथि ने बच्चों को बधाई दी। उन्होंने बच्चों को लक्ष्य तय कर उसे हासिल करने के लिए कड़ी मेहनत करने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर उप प्रधानाचार्य संतोष गोस्वामी, अधीक्षक पुष्पा पॉल, सुरजीवन लाल, हरजीत आजाद, योगराज, शशि भूषण, पूजा ठाकुर, पुष्पा कश्यप, विनोद राणा, अनु और विरेंद्र चौहान सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें