नित्थर (कुल्लू)। सरस्वती विद्या मंदिर नित्थर के परिसर में मंगलवार को हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में क्षेत्र की महिलाओं, अभिभावकों, स्कूल के बच्चों और शिक्षकों ने भाग लिया। कार्यक्रम में छात्रों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से हिंदू एकता का संदेश दिया। प्रांत प्रचारक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ संजय, निरमंड के बीडीसी अध्यक्ष दलीप ठाकुर और जिला प्रचारक पवन बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहे। सेवानिवृत्त वन परिक्षेत्र अधिकारी करतार सिंह ठाकुर विशेष अतिथि उपस्थित रहे। इस अवसर पर प्रांत प्रचारक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ संजय ने सभा को संबोधित किया। प्रधानाचार्य प्रेम पॉल शर्मा ने सभी लोगों का हिंदू सम्मेलन में भाग लेने के लिए आभार जताया। इस मौके पर विनोद ठाकुर, गुरमेल सिंह, बलबीर सिंह, दिनेश शर्मा, मदन गोस्वामी और भूषण भारती सहित कई अन्य लोग मौजूद रहे।