फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: कोटखाई के खनेटी स्कूल में नवाजे मेधावी छात्र

विज्ञापन
देवरी खनेटी स्कूल के वा​र्षिक समारोह में मुख्य अति​​थि व अन्य
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कोटखाई (रोहड़ू) । राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक एवं केंद्रीय प्राथमिक पाठशाला देवरी खनेटी में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह मनाया गया। समारोह में शिली खनेटी पंचायत के प्रधान सतीश बसोली मुख्यातिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यार्थियों ने सरस्वती वंदना के साथ किया। इस दौरान विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। इसमें गुजराती गरबा, पंजाबी भांगड़ा और हिमाचली नाटी से समां बांधा। कोलकत्ता की दुर्भाग्यपूर्ण दुर्घटना को स्कूली छात्रों ने एकांकी के रूप में प्रस्तुत किया। प्रधानाचार्य दिनेश शर्मा ने विद्यालय की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। उन्होंने शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर का भवन की मरम्मत के लिए 20 लाख की राशि प्रदान करने के लिए धन्यवाद किया। इस अवसर पर केंद्रीय प्राथमिक पाठशाला देवरी खनेटी के मुख्य शिक्षक विजय भिमटा ने विद्यार्थियों की प्राप्त उपलब्धियों का ब्योरा पेश किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें