टेबल टेनिस प्रतियोगिता के दूसरे दिन खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर । 412 मेगावाट रामपुर परियोजना बायल में दो दिवसीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता के दूसरेे दिन के फाइनल मुकाबले में पुरुष टीम में सीएचक्यू शिमला ने पहला स्थान हासिल किया। वहीं एसजीईएल ने दूसरा स्थान और रामपुर एचपीएस ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा पुरुष युगल में शभानु शर्मा और मिलाप वर्मा ने प्रथम और कुलदीप गर्ग और पंकज उपविजेता रहे। महिला युगल में वंदना-हेरावती विजेता और सोलंकी-कविता उपविजेता रहीं। महिला एकल में हेरावती ने पहला, वंदना ने दूसरा, नवकिरण ने तीसरा और सोलंकी ने चौथा स्थान हासिल किया। पुरुष एकल में भानू ने पहला स्थान, मुकेश ने दूसरा स्थान, कुलदीप ने तीसरा स्थान हासिल किया।आयोजन में बतौर मुख्यातिथि सीजीएम बीपी सिंह ने रामपुर एचपीएस के सभी विभागाध्यक्षों सहित सभी विजेताओं और प्रतिभागियों को सम्मानित किया।