फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: नाथपा-झाकड़ी परियोजना में पुरुष फुटबॉल और महिला क्रिकेट प्रतियोगिता शुरू

विज्ञापन
झाकड़ी परियोजना में महिलाओं की क्रिकेट प्रतियोगिता के शुभारंभ अवसर पर मौजूद मुख्यातिथि और खिलाड
विज्ञापन
परियोजना प्रमुख राजीव कपूर ने प्रतियोगिता का किया शुभारंभ, खिलाड़ियों को दीं शुभकामनाएं
विज्ञापन

शारीरिक और मानसिक विकास को बढ़ावा देते हैं खेल : कपूर
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। नाथपा-झाकड़ी हाइड्रो पावर स्टेशन में एनजेएचपीएस स्पोर्ट्स काउंसिल के तत्वावधान में फुटबॉल और क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। महिला कर्मचारियों और लेडीज क्लब की महिलाएं भी क्रिकेट प्रतियोगिता में भाग लेंगी। वहीं, पुरुष वर्ग के लिए फुटबॉल प्रतियोगिता करवाई जा रही है। इन खेल प्रतियोगिताओं का उद्देश्य कर्मचारियों में खेल भावना, टीम वर्क और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा को प्रोत्साहित करना है। पुरुष फुटबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि एवं परियोजना प्रमुख एनजेएचपीएस राजीव कपूर ने किया। प्रतियोगिता में एनजेएचपीएस के कर्मचारियों की कुल पांच टीमों का गठन किया गया है, जिनमें प्रत्येक टीम में 8 खिलाड़ी शामिल हैं। 27 जून तक लीग आधार पर मैच खेले जा रहे हैं, जिनमें सभी टीमें पूरे उत्साह और खेल भावना के साथ भाग ले रही हैं। वहीं, महिला क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ शुक्रवार को परियोजना प्रमुख राजीव कपूर और उनकी पत्नी शिवाली कपूर ने संयुक्त रूप से किया। इस महिला क्रिकेट प्रतियोगिता की विशेषता यह है कि इसमें एनजेएचपीएस की महिला कर्मचारियों एवं लेडीज क्लब की सदस्यों को सम्मिलित कर चार मिश्रित टीमों का गठन किया गया है। इनमें प्रत्येक टीम में 12 सदस्य शामिल हैं, जो नॉकआउट आधार पर एक-दूसरे से मुकाबला करेंगी। इस अवसर पर चीफ पैट्रन स्पोर्ट्स काउंसिल राजीव कपूर ने सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि खेल न केवल शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ बनाते हैं, बल्कि आपसी सहयोग, अनुशासन और नेतृत्व क्षमता के विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। चीफ पैट्रन लेडीज क्लब शिवाली कपूर ने भी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। एनजेएचपीएस स्पोर्ट्स काउंसिल की ओर से आयोजित इन प्रतियोगिताओं के फाइनल मुकाबले 27 जून को खेले जाएंगे।

झाकड़ी परियोजना में महिलाओं की क्रिकेट प्रतियोगिता के शुभारंभ अवसर पर मौजूद मुख्यातिथि और खिलाड

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें