फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: महिलाओं और पुरुषों ने पारंपरिक वेशभूषा में डाली नाटी

विज्ञापन
सांगला के बटसेरी गांव में फूल्याच पर्व में पारंपरिक वेशभूषा में नाटी डालती महिलाएं। संवाद 
विज्ञापन
सांगला के बटसेरी में ऐतिहासिक फूल्याच पर्व की धूम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सांगला (किन्नौर)। जिले के सांगला क्षेत्र के आदर्श गांव बटसेरी में फूल्याच पर्व की धूम देखने को मिल रही है। रविवार को महिलाओं और पुरुषों ने पारंपरिक वेशभूषा में सजधज कर नाटी डाली। देर शाम तक ढोल-नगाड़ों की थाप पर ग्रामीण और देवलू खूब झूमे। फूल्याच पर्व इष्ट देवता श्री बद्रीनारायण, विष्णु नारायण और तपो नारायण की उपस्थिति में मनाया जा रहा है। इस दौरान ग्रामीण पारंपरिक वेशभूषा में सज-धजकर कार्यक्रमों में भाग ले रहे हैं। नाटी के दौरान पारंपरिक वाद्ययंत्रों की धुन पर ग्रामीणों ने कदम से कदम मिलाकर खूब उत्साह दिखाया। इस अवसर पर गांव का माहौल पूरी तरह से उत्सवमय बना हुआ है। स्थानीय लोगों के साथ पर्व में शामिल होने पहुंचे अन्य लोगों ने भी किन्नौरी लोक संस्कृति और पारंपरिक रीति-रिवाजों का आनंद लिया। देवता श्री बद्रीनारायण के मोतमीन मनोज नेगी फूल्याच पर्व केवल धार्मिक आयोजन ही नहीं, बल्कि किन्नौर की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, सामाजिक एकता और आपसी भाईचारे का प्रतीक भी माना जाता है। पर्व के माध्यम से नई पीढ़ी को अपनी प्राचीन परंपराओं और संस्कृति से जोड़ने का अवसर मिल रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें