फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: ग्रामीणों ने बिजली लाइन की सुरक्षा को लेकर सौंपा मांग पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
15 दिन का दिया अल्टीमेटम, आंदोलन की दी चेतावनी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
आनी (कुल्लू)। बुच्छैर पंचायत के नौतोड़ कलेड़ा गांव के ग्रामीणों ने विद्युत मंडल आनी की अधीक्षक निर्मला (ग्रेड-2) के माध्यम से अधिशासी अभियंता को को बिजली लाइन से संबंधित मांग पत्र सौंपा।
ग्रामीणों ने बताया कि इस साल भारी बरसात के कारण समासर क्षेत्र में भूस्खलन हुआ है, जिसकी चपेट में गांव की बिजली लाइन और कुछ मकान भी आ गए हैं। भूस्खलन से बिजली आपूर्ति पूरी तरह बाधित हो गई थी। ग्रामीणों ने इस स्थिति की जानकारी तुरंत कर्मचारियों को दी, जिसके बाद ग्रामीणों की सहायता से अस्थायी तौर पर बिजली आपूर्ति बहाल की गई। उस समय बोर्ड ने भरोसा दिया था कि भविष्य में स्थायी समाधान करते हुए लाइन को सुरक्षित तरीके से ठीक कर दिया जाएगा, लेकिन आज तक इस दिशा में कोई ठोस योजना नहीं बनाई गई है। ग्रामीणों ने बताया कि सर्दी के मौसम में लगातार बारिश और बर्फबारी की आशंका बनी रहती है। ऐसे में अस्थायी रूप से जोड़ी गई बिजली लाइन कभी भी टूट सकती है, जिससे जानमाल के नुकसान का खतरा बना हुआ है। इस गंभीर स्थिति को देखते हुए ग्रामीणों ने विभाग से मांग की है कि बिजली लाइन को सुरक्षित स्थान पर कलेडा पोल से बिलाथाच तक स्थायी रूप से जोड़ा जाए। ग्रामीणों ने बोर्ड को 15 दिनों का समय देते हुए चेतावनी दी है कि यदि इस अवधि में मांगों पर अमल नहीं हुआ तो सीपीआईएम ब्रांच तराला और बुच्छैर के नेतृत्व में आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीपीआईएम के सचिव पदम प्रभाकर ने कहा कि आपदा से प्रभावित इस क्षेत्र में आज तक विद्युत मंडल का कोई वरिष्ठ अधिकारी मौके पर निरीक्षण के लिए नहीं पहुंचा। न ही लाइन की स्थिति का जायजा लिया गया। उन्होंने विभाग के इस रवैये को लोगों के प्रति असंवेदनशील बताया और कहा कि इसे किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं किया जा सकता।
इस अवसर पर बेली राम सूद, दलीप, तेजराम, लच्छीराम, खुबराम, सुनील, श्याम लाल, प्रेमदास सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें