फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: वेतन को तरस रहे ग्राम रोजगार सेवक

विज्ञापन
विज्ञापन
संघ ने बागा सराहन में मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन


सरकारी कर्मी का दर्जा देने और वेतन में वृद्धि करने की उठाई मांग

संवाद न्यूज एजेंसी

रामपुर बुशहर। ग्राम रोजगार सेवक का प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू से मिला और मांगें उनके समक्ष रखीं। निरमंड के बागा सराहन दौरे के दौरान प्रतिनिधिमंडल की संगठन मंत्री उषा देवी की अध्यक्षता में भेंट की। कहा कि करीब पांच माह का वेतन नहीं मिला है। इस समस्या का स्थायी समाधान किया जाए। वहीं दैनिक भोगी कर्मियों के बढ़ी हुई दैनिक दिहाड़ी को भी जारी करने की मांग रखी। जो कर्मी मात्र 6800 रुपये फिक्स अमाउंट ले रहे हैं, उनकी वेतन वृद्धि की मांग को प्रमुखता से रखा। कहा कि ग्राम रोजगार सेवकों को 17 वर्ष से भी अधिक समय सेवाएं देते हो गया है और सरकारी कर्मचारी का दर्जा नहीं मिला है। नौकरी के दौरान कई ग्राम रोजगार सेवकों की मौत भी हो चुकी है और उनके परिवार के सदस्यों के लिए करूणामूलक नौकरी का भी प्रावधान नहीं है। ऐसे कई लाभ हैं, जो कि सरकारी कर्मचारी को मिलते हैं, वे लाभ ग्राम रोजगार सेवकों को नहीं मिलते हैं। उन्होंने ग्रामीण विकास विभाग में रिक्त पदों पर समस्त ग्राम रोजगार सेवकों का समायोजन करने की मांग को प्रमुखता से उठाया।
विज्ञापन


ग्राम रोजगार सेवक संघ हिमाचल प्रदेश संगठन मंत्री उषा देवी और जिला अध्यक्ष कुल्लू बाल कृष्ण ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री ने समस्त मांगों को ध्यानपूर्वक सुना और शीघ्र पूरा करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें