फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: एसएफआई का ज्ञापन विद्युत बोर्ड के सहायक अभियंता ने लेने से किया इन्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
एसएफआई का आरोप, इंडक्शन हीटर और रॉड का प्रयोग नहीं करने की सहायक अभियंता ने दी सलाह
विज्ञापन

समस्या का समाधान नहीं होने पर आंदोलन करने की दी चेतावनी
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। एसएफआई की रामपुर इकाई विद्युत समस्याओं को लेकर ज्ञापन देने गई तो जगातखाना के सहायक अभियंता ने लेने से इन्कार कर दिया। एसएफआई ने आरोप लगाया कि सहायक अभियंता ने ज्ञापन लिया नहीं, ऊपर से इंडक्शन, हीटर और रॉड का प्रयोग न करने की सलाह दे डाली।
विज्ञापन

एसएफआई कार्यकर्ता शनिवार को अनियमित बिजली आपूर्ति, बार-बार ट्रिपिंग और लो वोल्टेज की समस्या को लेकर ज्ञापन देने गए, लेकिन सहायक अभियंता जगातखाना ने ज्ञापन लेने से इन्कार कर दिया और आनी में ज्ञापन देने की बात कही। एसएफआई इकाई उपाध्यक्ष विक्रांत ठाकुर ने कहा कि जगातखाना, थचवा और चाटी क्षेत्र में आए दिन बिजली के कट और वोल्टेज की समस्या पेश आ रही है। ऐसे में छात्र, कर्मचारी और लोग काफी परेशानियों का सामना कर रहे हैं। कॉलेज में परीक्षाएं चल रही हैं, बिजली की समस्या के कारण छात्रों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। ज्ञापन सौंपते समय सहायक अभियंता ने छात्रों की मांगों का समाधान करने के बजाय सलाह दी कि लोगों को बिजली का उपयोग कम करना चाहिए। इंडक्शन, हीटर और रॉड का प्रयोग नहीं करना चाहिए। उन्होंने कहा कि बिजली बोर्ड इसके लिए कुछ नहीं कर सकता और ज्ञापन लेने से मना कर दिया। एसएफआई इकाई सदस्य मृदुल ने कहा कि क्षेत्र में अधिकतर कॉलेज में पढ़ने वाले छात्र रहते हैं, जो पानी गर्म, खाना पकाने के लिए रॉड और हीटर का प्रयोग करते हैं। बिजली की समस्या होने के कारण कई बार विद्यार्थी खाना नहीं बना पाते। एसएफआई ने चेतावनी देते हुए कहा कि जल्द समस्याओं का समाधान नहीं किया गया, तो लोगों को लामबंद कर उग्र आंदोलन करेंगे। इस मौके पर विवेक, अर्जुन, सूरज, पूजा, राकेश, सुजल, रीतिका, प्रीति और कुलदीप सहित अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें