फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: नेरवा उत्सव खेलकूद प्रतियोगिता को लेकर बैठक आज

विज्ञापन
विज्ञापन
नेरवा (रोहड़ू)। शहीद श्याम सिंह भिकटा नेरवा उत्सव के आठवें संस्करण की तैयारियां शुरू हो गई हैं। इसे लेकर शुक्रवार को पूर्वाह्न 11:00 बजे नेरवा पंचायत भवन के सभा सभागार में बैठक होगी। उत्सव कमेटी के अध्यक्ष राजीव भिकटा ने बताया कि बैठक में खेलकूद प्रतियोगिताओं के आयोजन को लेकर चर्चा की जाएगी। कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार करने के लिए स्थानीय लोगों, युवाओं और संबंधित व्यक्तियों के सुझावों को प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने बताया कि नेरवा उत्सव क्षेत्र की सांस्कृतिक और खेल परंपराओं को बढ़ावा देने का एक प्रमुख मंच है, जिसमें हर वर्ष बड़ी संख्या में लोग भाग लेते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें