फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत चुनाव को लेकर किन्नौर कांग्रेस ने बनाई रणनीति

विज्ञापन
विज्ञापन
रिकांगपिओ(किन्नौर)। रिकांगपिओ में रविवार को जिला कांग्रेस चुनाव प्रभारी केहर सिंह खाची और सह प्रभारी महेंद्र सिंह ने जिला के सभी कांग्रेस समर्थित पंचायती राज प्रतिनिधियों समेत संगठन के पदाधिकारियों, सदस्यों के साथ बैठक की। बैठक में विशेष रूप से जिला किन्नौर के विधायक जगत सिंह नेगी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

इस दौरान आने वाले पंचायती राज चुनावों के बारे में रणनीति बनाई गई और जिला की हर पंचायत में कांग्रेस समर्थित प्रतिनिधियों को विजयी बनाने के लिए प्रोत्साहित किया गया।
इस दौरान जिला चुनाव प्रभारी किन्नौर केहर सिंह खाची ने कहा कि जिस प्रकार से आगामी दिनों में पंचायती राज चुनाव आने हैं, उसको देखते हुए प्रदेशभर में कांग्रेस ने कमर कस ली है।
विज्ञापन

जिले में भी पंचायती राज चुनावों के संदर्भ में सभी संगठन के लोगों और प्रतिनिधियों के साथ आगामी चुनावों को लेकर चर्चा की गई। किन्नौर कांग्रेस प्रभारी ने कहा कि प्रदेश भर में कांग्रेस के समय में किए गए कार्यों का भाजपा सरकार गुणगान कर रही है। अब पंचायती राज चुनावों में भी भाजपा कांग्रेस सरकर के समय में किए गए कार्यों का बखान कर वोट बटोरने की सोच रही है। ऐसे में कांग्रेस के सदस्यों और पदाधिकारियों को लोगों तक जाकर भाजपा सरकार की नाकामियों को बताया जाएगा।
विज्ञापन

इस दौरान कांग्रेस कमेटी के जिला अध्यक्ष उमेश नेगी, जिला प्रवक्ता सूर्या बोरस, केसर नेगी, तीनों ब्लॉकों के अध्यक्ष सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें