फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेयजल स्रोतों के संरक्षण में मदद करेगी पंचायत समिति

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। पंचायत समिति सभागार रामपुर में बुधवार को पंचायत समिति की बैठक में बिजली, पानी, स्वास्थ्य और सड़क से संबंधित मुद्दे सदस्यों ने उठाए और विभाग अधिकारियों से जवाबतलब किए। वहीं रामपुर उपमंडल के तहत आने वाले दर्जनों पेयजल स्रोतों के संरक्षण को लेकर पंचायत समिति की बैठक में प्रस्ताव पारित किया है। पंस ने आईपीएच विभाग को पेयजल स्रोतों के संरक्षण के लिए लाखों रुपये की राशि मुहैया करवाने की भी बात कही है। इस पर पंचायत समिति के सदस्यों ने भी हामी भरी है। बैठक की अध्यक्षता पंस अध्यक्ष राजेंद्र ठाकुर ने कही।
विज्ञापन

इस मौके पर सदस्यों ने कहा कि दिन प्रतिदिन पानी के स्रोत कम होते जा रहे हैं और आईपीएच विभाग बार-बार पेयजल स्रोतों के संरक्षण के लिए बजट न होने की बात कहता है, जिसको लेकर अब पंचायत समिति ने क्षेत्र के लोगों को साफ और स्वच्छ जल मुहैया करवाने का प्रयास किया है। बैठक में सबसे पहले पानी के स्रोतों के संरक्षण को लेकर प्रस्तावित पारित किया गया। इसके बाद क्षेत्र की समस्याओं को पंचायत समीति सदस्यों ने क्रमवार रखा। इनमें क्षेत्र की खस्ताहाल सड़कों को जल्द से जल्द दुरुस्त करवाने की मांग उठाई।
वहीं इस मौके पर लालसा, डंसा में ग्रामीणों को पेश आ रही बिजली की समस्याओं को दूर करने करने लिए अधिकारियों को निर्देश दिए गए। पथ परिवहन निगम द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में अतिरिक्त बसों को चलाने की मांग भी जोरदार तरीके से उठाई गई। निगम के अधिकारी ने बताया कि पंचायत समिति सदस्यों द्वारा उठाई गई बसों की कमी को निगम के उच्च अधिकारियों के समक्ष रखा जाएगा। बैठक में मौजूद अधिकारियों ने अपने-अपने विभागों से संबंधित विभिन्न योजनाओं के बारे में पंचायत समिति के सदस्यों को जागरूक किया। वहीं इस मौके पर खंड विकास अधिकारी केआर कपूर, लोक निर्माण विभाग, आईपीएच, कृषि, बागवानी सहित अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें