फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल्द होगा किसान-बागवानों की समस्याओं का समाधान : बृजलाल

विज्ञापन
विज्ञापन
भद्राश में खुला किसान-बागवान संघ कार्यालय
विज्ञापन

संघ में हर पंचायत, हर घर से जोड़े जाएंगे किसान-बागवान : बृजलाल
बैठक में कार्यकारिणी गठित, बंसी लाल बने बागवान संघ के उपाध्यक्ष
अमर उजाला ब्यूरो
नोगली (रामपुर बुशहर)। बुशहर किसान-बागवान विकास संघ की बैठक मेें सेब के दिल्ली और चंडीगढ़ के लिए ट्रकों के रेट निर्धारित किए गए हैं। बैठक भद्राश में संघ के अध्यक्ष बृजलाल की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में रामपुर और ननखड़ी के किसान-बागवानों ने भाग लिया। बैठक में एसएमएस रामपुर केएल कटोच विशेष रूप से मौजूद रहे। उन्होंने इस दौरान बागवानों को कृषि बागवानी संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी दी।
शुक्रवार को बुशहर किसान-बागवान संघ का भद्राश में कार्यालय भी खोला गया। भाजपा नेता बृजलाल ने कार्यालय का विधिवत शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि इस कार्यालय के खुलने से किसान-बागवानों यहां अपनी समस्याएं सुनी जाएंगी और उनका हर संभव निपटारा किया जाएगा। शुक्रवार से बागवान संघ ने सदस्यता अभियान भी शुरू किया है, जिसमें 30 बागवानों ने संघ की सदस्यता ग्रहण की। संघ का लक्ष्य हर पंचायत और हर गांव तक पहुंचना है, जिससे किसान-बागवान अपनी आर्थिकी सुदृढ़ कर सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान नई कार्यकारिणी का गठन भी किया गया जिसमें बंसी लाल को बागवान संघ का उपाध्यक्ष, किरण सिंह गोपालपुर पंचायत अध्यक्ष, गोकल राम सचिव युवा संघ, सुमित्रा देवी उपाध्यक्ष महिला संघ, मंगलदास रचोली पंचायत अध्यक्ष, पवन नेगी मीडिया प्रभारी बुशहर संघ, ठाकुर दास राठी को सचिव संघ, कृष्ण चंद को देलठ पंचायत अध्यक्ष, कुर्शी राम को कोषाध्यक्ष किसान संघ, शेखर चौहान को अध्यक्ष कुंगल-बाल्टी, सुरेंद्र को युवा मीडिया अध्यक्ष, गुडी भारती को महिला संघ अध्यक्ष और विकास युवा अध्यक्ष किसान संघ चुना गया। इस मौके पर दिनेश खमराल, ठाकुर दास, सुरेंद्र, मंगल दास, बंसी लाल, पवन नेगी, मान दास, भाग चंद, सागर दास और कमला नंद के अलावा कई अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें