रिकांगपिओ (किन्नौर)। कल्पा उपमंडल में सेब फलों के परिवहन शुल्क को लेकर बैठक 11 अगस्त को शाम 4:00 बजे उपायुक्त किन्नौर के सम्मेलन कक्ष में होगी। उपमंडल मजिस्ट्रेट प्रवीण कुमार भारद्वाज ने बतया कि यह बैठक 4 अगस्त को हुई प्रारंभिक बैठक के बाद आयोजित की जा रही है। पिछली बैठक में परिवहन शुल्क निर्धारण पर सामूहिक निर्णय लिया गया था। उप मंडल मजिस्ट्रेट ने सभी संबंधित पक्षों से बैठक में उपस्थित रहने का अनुरोध किया है। इसमें उप निदेशक बागवानी किन्नौर भी शामिल होंगे। कल्पा उपमंडल के सभी जिला परिषद सदस्य और पंचायत समिति के सदस्य भी आमंत्रित हैं। सभी प्रधानों, ट्रक ऑपरेटर यूनियन और पिकअप ऑपरेटर यूनियन को भी बुलाया गया है। फॉरवर्डिंग एजेंटों और प्रगतिशील सेब उत्पादकों को भी बैठक में शामिल होने के लिए कहा गया है। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य सेब के परिवहन शुल्क को तर्कसंगत बनाना है। किलोग्राम या टन के आधार पर शुल्क तय करने पर विचार किया जाएगा। इससे सेब उत्पादकों और ट्रांसपोर्टरों दोनों को लाभ होने की उम्मीद है। यह निर्णय क्षेत्र की अर्थव्यवस्था के लिए महत्वपूर्ण होगा।