कुमारसैन (रामपुर बुशहर)। नारकंडा स्थित हाटू में पौधरोपण अभियान चलाया गया। अभियान में महिला मंडल, युवक मंडल और स्थानीय ग्रामीणों ने सामूहिक रूप से भाग लिया और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। कार्यक्रम में भाजपा प्रवक्ता संदीप भारद्वाज विशेष रूप से मौजूद रहे। उन्होंने स्वयं पौधारोपण कर अभियान की शुरुआत की और उपस्थित लोगों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस अवसर पर उपस्थित महिला मंडल और युवक मंडलों के सदस्यों ने भी पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। इस मौके पर चंद्र मोहन, हरीदत्त, रमेश, हिमांशु, रमेश जोगटा और राकेश अन्य मौजूद रहे।