फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: पेंशनर कल्याण संघ ने समस्याओं पर किया मंथन

विज्ञापन
विज्ञापन
रिकांगपिओ (किन्नौर)। कल्पा खंड पेंशनर संघ की बैठक प्रधान देव कुमार की अध्यक्षता में शुक्रवार को रिकांगपिओ में हुई। जिला पेंशनर कल्याण संघ के अध्यक्ष मोहन सिंह नेगी बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहे। इस अक्सर पर जिला कार्यकारिणी सहित पूह, निचार खंड के पेंशनर संघ के प्रधान और महासचिव उपस्थित रहे। पेंशनरों के समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई। जिला पेंशनर संघ के महासचिव बीसी नेगी ने कहा कि 1.1.2016 से फरवरी 2022 के बीच के कर्मचारियों के सेवानिवृत्ति लाभ के लिए 5 अक्तूबर को राज्य कार्यकारिणी की बैठक में चर्चा की जाएगी। प्रदेश पेंशनर कल्याण संघ उक्त विषय पर संज्ञान नहीं लेता है तो जिला किन्नौर पेंशन कल्याण संघ उच्च न्यायालय में याचिका दायर करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें