फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: पिंक प्लाजो गाने पर झूमे रामपुर कॉलेज के विद्यार्थी

Fri, 29 Sep 2023 10:50 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर बुशहर
विज्ञापन
विज्ञापन
लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बतौर मुख्यातिथि की शिरकत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। गोविंद बल्लभ पंत राजकीय महाविद्यालय में शुक्रवार को डीजे नेशन के सौजन्य से सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में लोक निर्माण, युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री विक्रमादित्य सिंह बतौर मुख्यातिथि मौजूद रहे। उन्होंने दीप प्रज्वलित करके कार्यक्रम का आगाज किया। इस अवसर पर रामपुर के विधायक नंदलाल विशेष रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन

विद्यार्थियों ने नाटी और नाटक से सभी का मन मोह लिया। डीजे नेशन ने नशे पर नाटक पेश कर संदेश दिया। छात्रों ने रंगारंग प्रस्तुतियां दीं। पिंक प्लाजो गाने पर छात्राओं ने खूब तालियां बटोरीं। मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि आपदा ग्रस्त परिवार की पूरी मदद करने का प्रयास किया जाएगा ताकि लोगों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। कहा कि आपदा में साढ़े तीन हजार से साढ़े चार हजार करोड़ का नुकसान लोक निर्माण विभाग को हुआ है। सबसे अधिक नुकसान लोक निर्माण विभाग को ही हुआ है। उन्होंने डीजे नेशन को 51 हजार रुपये की राशि प्रदान की। विधायक नंदलाल ने डीजे नेशन को 31 हजार रुपये की राशि प्रदान की। डीजे नेशन के अध्यक्ष साहिल सागर ने कार्यक्रम में उपस्थित होने पर सभी का आभार जताया। कार्यक्रम के दौरान आपदा प्रभावितों की सहायता के लिए राशि एकत्रित की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें