फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस सरकार की गारंटियां हवा-हवाई हुईं साबित : देष्टा

विज्ञापन
कुमारसैन में आयोजित भाजपा किसान मोर्चा की बैठक में मौजूद पदाधिकारी। स्रोत : भाजपा
विज्ञापन
किसान मोर्चा जिला महासू ने बैठक कर बनाई रणनीति
विज्ञापन

कुमारसैन (रामपुर बुशहर)। किसान मोर्चा महासू जिला की परिचय बैठक मंगलवार को कुमारसैन में हुई। बैठक में 11 संगठनात्मक मंडलों के कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। किसान मोर्चा के नेताओं ने कार्यकर्ताओं को पार्टी की मजबूती और रणनीति के बारे में जानकारी दी। बैठक में किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष संजीव देष्टा ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस सरकार झूठे वादे और आश्वासन से सत्ता में काबिज हुई। कांग्रेस सरकार की 10 गारंटियां हवा-हवाई साबित हुईं। चाहे वह युवाओं को रोजगार देने की गारंटी हो या महिलाओं को 1,500 प्रतिमाह देने की गांरटी हो। आज सभी वर्ग कांग्रेस की नीतियों एवं कार्यक्रमों से हताश हैं। जिस तरह से लोगों में कांग्रेस के प्रति रोष है, उससे साफ जाहिर है कि कांग्रेस की करनी और कथनी में फर्क है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का पंचायत चुनाव में सुपड़ा साफ होने वाला है। इस डर से पंचायत चुनावों को टाला जा रहा है। संजीव देष्टा ने कहा हर बूथ पर किसान मोर्चा ने दस किसान प्रहरी नियुक्त किए हैं, जो केंद्र सरकार की योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाने का कार्य करेंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की है कि जमीनी स्तर पर जाकर मजबूती से एक सैनिक की तरह काम करें। संगठन को मजबूत करने के लिए हमेशा क्रियाशील रहें। उन्होंने प्रदेश कांग्रेस सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा मंडी मध्यस्थ योजना के तहत लोगों को उनकी फसल का पैसा नहीं मिला है। प्रदेश कांग्रेस ने हिमफेड के सेब एकत्रीकरण केंद्र न खुलने से बागवानों को नुकसान हुआ है। बागवानों का ग्रामीण इलाकों में सेब इसी वजह से सड़ गया। उन्होंने बताया कि आने वाले समय में किसान बागवानों की समस्याओं को लेकर भाजपा किसान मोर्चा आंदोलन करेगा। इस मौके पर अरुण फालटा, संदीप रोलटा, सतीश राठौर सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें