फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: दलीप जॉन डिसूजा बने प्रदेश अल्पसंख्यक कल्याण बोर्ड के गैर सरकारी सदस्य

विज्ञापन
जॉन डिसूजा प्रदेश अल्पसंख्यक कल्याण बोर्ड के गैर-सरकारी सदस्य हुए नियुक्त। स्रोत : जागरूक  पाठक - फोटो : credit
विज्ञापन
आनी (कुल्लू)। आनी के दलीप जॉन डिसूजा को हिमाचल प्रदेश अल्पसंख्यक कल्याण बोर्ड का गैर सरकारी सदस्य नियुक्त किया है। यह नियुक्ति सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव श्याम भगत नेगी ने राज्यपाल के बोर्ड पुनर्गठन आदेश के तहत की है। बोर्ड के चेयरमैन मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू हैं। दलीप जॉन डिसूजा ने अपनी नियुक्ति पर मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू, मिल्कफेड चेयरमैन बुद्धि सिंह ठाकुर और पूर्व प्रत्याशी परस राम का आभार व्यक्त किया है। दलीप इससे पूर्व 2004-2007 और 2009-2012 तक अल्पसंख्यक समुदाय समिति आनी के अध्यक्ष, पंचायत नम्होंग के उपप्रधान और जिला कुल्लू अल्पसंख्यक कल्याण समिति के उपाध्यक्ष के रूप में सेवाएं दे चुके हैं। उन्होंने कहा कि वह नए दायित्व का ईमानदारी से निर्वहन करते हुए अल्पसंख्यक समुदाय के हितों और समस्याओं के समाधान के लिए प्रतिबद्ध रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें