फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसी भी क्षेत्र में आप बेहतर करते हैं तो आपका भविष्य उज्जवल : ठाकुर

विज्ञापन
ठियोग महाविद्यालय में रेंजर और रोवर ने किया ध्वज दिवस का आयोजन। संवाद
विज्ञापन
ठियोग कॉलेज में ध्वज दिवस का आयोजन, छात्रों को बताई महत्ता
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ठियोग (रामपुर बुशहर)। राजकीय महाविद्यालय ठियोग में रेंजर एंड रोवर ने शुक्रवार को झंडा दिवस मनाया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने पोस्टर, भाषण और पीपीटी के माध्यम से झंडा दिवस की महत्ता और उपयोगिता को दर्शाया। इस दौरान सांस्कृतिक गतिविधियों का भी आयोजन किया गया। रेंजर एंड रोवर इकाई के प्रभारी श्रद्धा शांडिल और मृत्युंजय शर्मा ने रेंजर एंड रोवर की भूमिका और वर्षभर में की जाने वाली गतिविधियों के बारे में जानकारी दी। मुख्य अतिथि प्राचार्य डॉ. भूपेंद्र सिंह ठाकुर ने कहा कि किसी भी क्षेत्र में अगर आप बेहतर करते हैं, तो आपका भविष्य उज्ज्वल है। रेंजर एंड रोवर और भारत स्काउट गाइड आपके संपूर्ण व्यक्तित्व विकास में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है और आपको अलग क्षेत्र में आगे बढ़ने का मौका देता है। इस अवसर पर डॉ. निधि, डॉ. रक्षा, राशिका और बसंत मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें