फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: किसान सभा 13 अक्तूबर को रामपुर में मोर्चा खोलेगी

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदर्शन की तैयारियों को लेकर निरमंड में की बैठक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
निरमंड (कुल्लू)। हिमाचल किसान सभा निरमंड ब्लॉक की बैठक बुधवार को निरमंड में हुई। बैठक में किसान सभा से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की गई। बैठक में 13 अक्तूबर को रामपुर में होने वाले प्रदर्शन की तैयारियों को लेकर विचार-विमर्श किया गया। किसान सभा के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र के किसानों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाने और उन्हें लेकर संगठन की आगामी गतिविधियों पर चर्चा की। 13 अक्तूबर को रामपुर में होने वाले प्रदर्शन में निरमंड ब्लॉक से अधिक से अधिक किसानों और कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने को लेकर रणनीति तैयार की गई। सीटू नेता देवकी नंद ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में किसानों को विभिन्न समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। मुद्दों को लेकर समय-समय पर किसानसभा संबंधित अधिकारियों और सरकार के समक्ष अपनी मांगें रखी जाती रही हैं। किसानसभा के सदस्यों ने कहा कि किसी भी संगठनात्मक कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं की सक्रिय भूमिका महत्वपूर्ण रहती है। निरमंड ब्लॉक के विभिन्न क्षेत्रों से किसानों और कार्यकर्ताओं को 13 अक्तूबर के रामपुर प्रदर्शन में शामिल होने के लिए संपर्क किया जा रहा है। देवकी नंद ने कहा कि प्रदर्शन को लेकर ब्लॉक स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं। साथ ही कार्यकर्ताओं को आवश्यक जिम्मेदारियां दी जा रही हैं। किसान सभा किसानों से जुड़े मुद्दों को लेकर लगातार सक्रिय है। आगामी कार्यक्रम में क्षेत्र के किसानों की भागीदारी सुनिश्चित करने के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें