फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: चौपाल में आठ टेबल पर होगी मतगणना, 19 दौर में होगी पूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
चौपाल (रोहडू़)। चौपाल में विधानसभा चुनाव की मतगणना आठ टेबलों पर 19 दौर में पूरी होगी। निर्वाचन अधिकारी और एसडीएम चौपाल चेत सिंह सोमवार को कार्यालय में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक में यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 60-चौपाल विधानसभा क्षेत्र की मतगणना राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चौपाल में होगी।
विज्ञापन

मतगणना को लेकर कर्मचारियों के लिए अंतिम प्रशिक्षण सात दिसंबर को आयोजित किया जाएगा। संबंधित राजनीतिक दलों के प्रत्याशी काउंटिंग एजेंट के संबंध में संबंधित रिटर्निंग अधिकारी को फॉर्म-18 पर आवेदन कर सकते हैं। मतगणना केंद्र में सुुबह 7 बजे तक ही प्रवेश किया जा सकता है। नाश्ते का समय सुबह 6:00 बजे से 7:00 बजे तक निर्धारित किया गया है। उन्होंने कहा कि मतगणना केंद्र के बाहर त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था होगी।
सौ मीटर के दायरे में वाहनों का प्रवेश निषेध है। मतगणना केंद्र में राजनीतिक दलों के काउंटिंग एजेंटों को पहचान पत्र लगाना अनिवार्य होगा। वे निर्धारित मतगणना टेबल पर ही बैठेंगे। उन्होंने कहा कि मतगणना के दिन स्कूल मैदान चौपाल में स्वयं सहायता समूह स्टॉल लगाएंगे। यहां तय राशि का भुगतान कर जलपान किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें