फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: देलठ स्कूल के विद्यार्थी को बताई चिकित्सा प्रणाली

विज्ञापन
देलठ स्कूल के विद्यार्थियों ने चिकित्सा प्रणाली का प्रशिक्षण किया प्राप्त। स्रोत : स्कूल प्रबंध
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल देलठ के हेल्थ केयर विषय के विद्यार्थियों ने चिकित्सा प्रणाली के बारे में जाना। ऑन जॉब प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत विद्यार्थियों को तीन दिन तक प्रशिक्षित किया गया। इस प्रशिक्षण शिविर के दौरान बुशैहर अस्पताल खनेरी के प्रबंध निदेशक डॉ. प्रेम नेगी और स्टाफ नर्सों ने विद्यार्थियों को अस्पताल के विभिन्न विभागों आपातकालीन विभाग, रेडियोलोजी, यूरोलॉजी, स्त्री रोग, सामान्य सर्जरी और सामान्य चिकित्सा विभाग के बारे में जानकारी दी। उन्होंने अस्पताल की कार्यप्रणाली जैसे बायोमेडिकल वेस्ट मैनेजमेंट, सिरिंज का उपयोग, पर्सनल हाइजीन और प्राथमिक चिकित्सा के बारे में जानकारी दी। प्रशिक्षण के दौरान व्यावसायिक ट्रेनर सोनिया खूंद और गणित प्रवक्ता रुबीना मेहता ने विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया। प्रधानाचार्य प्रवीण कुमार ने इस पहल की सराहना करते हुए छात्रों के भविष्य के लिए इसे उपयोगी बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें