आईजीएमसी ले जाते समय रास्ते में तोड़ा दम
संवाद न्यूज एजेंसी
कोटखाई (रोहड़ू)। उपमंडल कोटखाई में हादसे में डंपर की चपेट में आने से एक मेकेनिक की मौत हो गई। घायल मेकेनिक को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोटखाई पहुंचाया गया था। प्राथमिक उपचार के बाद उसे आईजीएमसी शिमला रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मृत्यु हो गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोटखाई से सूचना मिली थी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मामले की पुष्टि की। जांच के दौरान पता चला कि मेकेनिक अंकुश डंपर के नीचे आने से गंभीर रूप से घायल हो गया था। मेकेनिक अंकुश डंपर की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गया था। उसे तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोटखाई ले जाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे शिमला के आईजीएमसी अस्पताल रेफर किया गया। हालांकि, ठियोग से मिली सूचना के अनुसार, अस्पताल पहुंचने से पहले ही रास्ते में उसकी मौत हो गई। पुलिस इस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।