चौपाल कालेज में फेयरवेल पार्टी के दौरान छात्र व शिक्षक
चौपाल (रोहड़ू )। राजकीय महाविद्यालय चौपाल में बीए और बीकॉम अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों लिए फेयरवेल पार्टी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. रविंद्र चौहान ने बतौर मुख्यातिथि के रूप में शिरकत कर किया। इस अवसर पर बीए प्रथम और द्वितीय वर्ष के विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। एक विशेष कार्यक्रम में मयूर बीए तृतीय वर्ष को मिस्टर फेयरवेल और तमन्ना बीए तृतीय वर्ष को मिस फेयरवेल चुना गया। इनके अलावा पीयूष तृतीय वर्ष को मिस्टर टेलेंटेड और कीर्ति बीए तृतीय वर्ष को मिस टेलेंटेड के खिताब से सम्मानित किया गया। आयुष को मिस्टर हैंडसम और मुस्कान बीए तृतीय वर्ष को मिस ब्यूटीफुल का खिताब दिया गया। प्राचार्य डॉ. रविंद्र चौहान ने विद्यार्थियों को बधाई दी और उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। डॉ. रविंद्र चौहान ने कहा कि संस्कृति दो प्रकार की है, एक भौतिक और दूसरी अभौतिक। संस्कृति के दोनों रूपों का विकास ही मनुष्य को संपूर्ण बनाता है। अतः हमें अपनी संस्कृति, परंपरा और जीवन मूल्यों से सदैव जुड़े रहना चाहिए। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राध्यापक कन्या नेगी, प्रियंका ठाकुर, मिताली माल्टा, बबीता, नेहा शर्मा, मयंका शर्मा सहित सभी गैर शिक्षक कर्मचारी उपस्थित रहे।