सरस्वतीनगर कालेज में आयोजित फेयरवेल पार्टी में विजेताओं को पुरस्कृत करते हुए
सरस्वतीनगर काॅलेज में फेयरवेल पार्टी का आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
रोहड़ू। पीजी काॅलेज सरस्वतीनगर में वीरवार को फेयरवेल पार्टी का आयोजन किया गया। समारोह में प्राचार्य डॉ. प्रेम प्रकाश चौहान बतौर मुख्यातिथि उपस्थित हुए। इस अवसर पर शिक्षक और गैर शिक्षक वर्ग के सभी सदस्य मौजूद रहे। समारोह में मिस और मिस्टर फेयरवेल प्रतियोगिता करवाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ. नागेंदर दत्त भारद्वाज ने किया। मिस्टर व मिस फेयरवेल प्रतियोगिता में तृतीय वर्ष के 20 छात्रों ने भाग लिया। प्रतिभागियों ने पहले अपना परिचय दिया। सभी प्रतिभागियों ने मॉडलिंग राउंड में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस दौरान छात्रों ने रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां भी दीं। उत्कृष्ट प्रदर्शन पर कशिश को मिस फेयरवेल, वर्षित शर्मा को मिस्टर फेयरवेल चुना गया। मिस रनरअप पायल और मिस्टर रनरअप पीयूष रहे। मिस पर्सनेलटी अदीति नगरेटा और मिस्टर पर्सनेलटी मनीष बने। प्राचार्य डॉ. प्रेम प्रकाश चौहान ने सभी विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित किया।