आनी(कुल्लू)। जिला स्तरीय आनी मेले के आयोजन के चलते 8 मई को क्षेत्र में स्थानीय अवकाश घोषित किया गया है। हालांकि, इस अवकाश के बावजूद प्रशासनिक कार्यों में किसी प्रकार की बाधा नहीं आएगी। एसडीएम लक्ष्मण सिंह कनेट ने बताया कि पंचायतीराज चुनावों के मद्देनजर नामांकन प्रक्रिया पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार ही संपन्न होगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि 8 मई को नामांकन पत्र दाखिल करने की प्रक्रिया एसडीएम कार्यालय, तहसील कार्यालय और सभी पंचायत स्तरों पर नियमित रूप से जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि स्थानीय अवकाश का असर चुनावी प्रक्रिया पर नहीं पड़ेगा और सभी संबंधित अधिकारी और कर्मचारी इस कार्य के लिए निर्धारित स्थानों पर उपलब्ध रहेंगे।